Posts

Showing posts from August, 2018

अटल बिहारी वाजपेयी एक युगपुरुष

Image
सन् 2000 जब मुझे विद्यालयी शिक्षा में प्रवेश दिलाया गया था, दुनिया ने 21वीं सदी में प्रवेश लिया था उस समय अटल जी भारत के 21वीं सदी में प्रवेश द्वार के प्रहरी थे, उस समय बालकपन तो था राजनीति और कूटनीति की समझ भी नहीं थी धीरे-धीरे सांसारिक विषयों से परिचय होना शुरू ही हुआ था इसी क्रम में अटल जी को देख कर ही वहीं से राजनीतिक विषयों के लिए वैचारिक अंकुरण प्रस्फुटित हुआ। बाद में उनकी कविताओं से भी परिचय हुआ "रग रग हिंदू मेरा परिचय" पहली रचना मैने पढ़ी, उनकी कविताओं में एक अलग ही भाव रहता था मानो कि एक संबोधन हो!  ना तो कोइ धर्म की समझ ना जाति की समझ बस एक व्यक्तित्व था जो प्रभावित करता था, अटल जी की कइ सारी कहानिया सुनते थे कि कैसे इस महान राजनेता ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में व्याख्यान दिया था, चीन के संदर्भ में संसद में कहा कि "परमाणु बम का जवाब सिर्फ परमाणु बम है उससे कम कुछ भी नहीं" 1998 में पोखरण का मैदान जिसका साक्षी बना। एक ऐसा जननेता जिसका विपक्ष होता था पर विरोधी नहीं। अटल जी ने एक ऐसे समय सत्ता संभाली जब अर्थशास्त्री चिदंबरम की राजकोषीय नीति असफल...