अटल बिहारी वाजपेयी एक युगपुरुष




सन् 2000 जब मुझे विद्यालयी शिक्षा में प्रवेश दिलाया गया था, दुनिया ने 21वीं सदी में प्रवेश लिया था उस समय अटल जी भारत के 21वीं सदी में प्रवेश द्वार के प्रहरी थे, उस समय बालकपन तो था राजनीति और कूटनीति की समझ भी नहीं थी धीरे-धीरे सांसारिक विषयों से परिचय होना शुरू ही हुआ था इसी क्रम में अटल जी को देख कर ही वहीं से राजनीतिक विषयों के लिए वैचारिक अंकुरण प्रस्फुटित हुआ। बाद में उनकी कविताओं से भी परिचय हुआ "रग रग हिंदू मेरा परिचय" पहली रचना मैने पढ़ी, उनकी कविताओं में एक अलग ही भाव रहता था मानो कि एक संबोधन हो! 
ना तो कोइ धर्म की समझ ना जाति की समझ बस एक व्यक्तित्व था जो प्रभावित करता था, अटल जी की कइ सारी कहानिया सुनते थे कि कैसे इस महान राजनेता ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में व्याख्यान दिया था, चीन के संदर्भ में संसद में कहा कि "परमाणु बम का जवाब सिर्फ परमाणु बम है उससे कम कुछ भी नहीं" 1998 में पोखरण का मैदान जिसका साक्षी बना। एक ऐसा जननेता जिसका विपक्ष होता था पर विरोधी नहीं। अटल जी ने एक ऐसे समय सत्ता संभाली जब अर्थशास्त्री चिदंबरम की राजकोषीय नीति असफल हो चुकी थी, मध्यपूर्व एशिया वित्तीय संकट से जूझ रहा था उस समय स्वर्णिम चतुर्भुज तथा मानव संसाधन के विकास हेतु सर्वशिक्षा अभियान आदि अनेक कार्यक्रम व संचार क्रांति के जनक जिसके बूते पर भारत ने कालांतर मे द्विअंकीय संवृद्धि दर(Double Digit Growth) हासिल की।
  आज समय बहुत आगे निकल चुका है, मैं विद्यालयी शिक्षा से विश्वविद्यालयी शिक्षा तक पहुंच गया और इस बीच में श्री अटल जी के व्यक्तित्व ने हमेंशा एक मार्गदर्शक की तरह काम किया। बहुत से राजनेता दिवंगत हुए पर एक युगपुरुष की खामोशी ने जिस प्रकार उद्वेलित किया उसका वर्णन नहीं किया जा सकता।मतभेद और मनभेद को संयोजित करने की जो कला अटल जी के पास थी वह वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में शायद ही हो। यद्यपि कि अटल जो शून्य छोड़ गये हैं वह भर नहीं सकता पर हमारा यह दायित्व है कि हम उस महान जननायक के आदर्शों पर चलकर एक नये और भव्य भारत का निर्माण करे जिसकी गहरी नींव हमारे माननीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने रखी थी| 
युगपुरुष को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि!💐💐💐💐🙏🏻🥀🌷😓

-दीपक दूबे

#AtalBihariVajpayee #AtalBihariVaajpayee #atal_bihari_vajpayee

Comments

Popular posts from this blog

विश्व महिला दिवस पर विशेष